ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

चंडीगढ़, 27 अगस्त। अभिलेखागार विभाग, हरियाणा द्वारा सिविल सचिवालय, सेक्टर-1, चंडीगढ़ में 24 से 27 अगस्त तक ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान, त्याग एवं बलिदान की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाना तथा नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से परिचित कराना रहा।

प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों, दस्तावेजों तथा अन्य सामग्री को प्रदर्शित किया गया। इनमें स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उस दौर की ऐतिहासिक घटनाओं की झलक देखने को मिली।प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को भी विशेष रूप से दर्शाया गया। अनेक वीरांगनाओं ने साहस, त्याग और बलिदान के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय योगदान दिया। उनके योगदान से संबंधित ऐतिहासिक अभिलेख एवं दस्तावेज भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहे।इसके अतिरिक्त, हरियाणा के इतिहास तथा प्रदेश की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों को भी प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से अतीत की महत्वपूर्ण घटनाओं और प्रदेश की विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अभिलेखागार विभाग द्वारा ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ इस अमूल्य धरोहर को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार की प्रदर्शनियां लोगों, विशेषकर युवाओं में देश और प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *