SCO Summit में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आतंकवाद को किसी भी परिस्थिति में रणनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया और आतंक के पनाहगाहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद सिर्फ किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया की शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने SCO देशों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर काम करने और आतंकियों को मिलने वाले समर्थन, संसाधनों और सुरक्षित ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की।
SCO मंच से पीएम मोदी का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ी हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मानदंडों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और सभी देशों को मिलकर इसके खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे।

