मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड बुधवार को 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया, जो जुलाई के बाद पहली बार इस मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर पहुंचा है।
तेल की कीमतों में यह तेजी क्षेत्र से वैश्विक सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच आई है। सऊदी अरब के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम तेल मार्गों को लेकर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है।
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से दुनिया भर में महंगाई का दबाव बढ़ने की आशंका है। पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल की लागत बढ़ने से परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

