सऊदी अरब को 48 F-35 लड़ाकू विमान देगा अमेरिका, 24.3 अरब डॉलर की डील

अमेरिका ने सऊदी अरब को 48 अत्याधुनिक F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान बेचने की संभावित डील को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, इस सौदे की अनुमानित कीमत 24.3 अरब डॉलर है और इसमें 49 इंजन के साथ ट्रेनिंग, उपकरण और लॉजिस्टिक सपोर्ट भी शामिल है।

अमेरिकी सरकार का कहना है कि इस सौदे से सऊदी अरब की हवाई सुरक्षा और संभावित खतरों से निपटने की क्षमता मजबूत होगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में ईरान, यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब से जुड़े संघर्षों के बीच क्षेत्रीय तनाव बढ़ा हुआ है।

हालांकि, यह सौदा अभी अंतिम नहीं हुआ है और अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी है। F-35 की बिक्री को लेकर संवेदनशील सैन्य तकनीक और क्षेत्रीय सैन्य संतुलन को लेकर अमेरिका में भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *