मंदिर में ‘पैसों का लंगर’, श्रद्धालुओं को मिला मैकडॉनल्ड्स का भोजन और नकद सहायता

राजा डी. किंग ने एक बार फिर अपनी अनूठी समाजसेवा से लोगों का दिल जीत लिया। जेएमडी ग्रुप से जुड़े राजा डी. किंग ने चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शनि देव मंदिर में “पैसों का लंगर” आयोजित कर श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को भावुक कर दिया। इस विशेष सेवा अभियान के तहत मंदिर पहुंचे लोगों को मैकडॉनल्ड्स का भोजन वितरित किया गया, वहीं कई जरूरतमंदों को नकद आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। बिना किसी पूर्व घोषणा के आयोजित इस अभियान ने लोगों को सुखद आश्चर्य दिया और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की।

राजा डी. किंग का कहना है कि वास्तविक सेवा वही है, जो बिना किसी प्रचार या पूर्व सूचना के किसी जरूरतमंद के जीवन में खुशी लेकर आए। इसी सोच के साथ वे समय-समय पर अलग-अलग प्रकार के सेवा अभियान चलाते रहे हैं। इससे पहले भी वे अमृतसर में लगभग 25 बार जरूरतमंदों को फाइव-स्टार होटलों में सम्मानपूर्वक भोजन करा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई लोगों को सोने के सिक्के भेंट किए हैं और उनकी आवश्यकता के अनुसार ₹500 से ₹1,500 तक की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई है।

“पैसों का लंगर” अभियान के बाद राजा डी. किंग ने अपने अगले सेवा अभियान की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही “पेट्रोल का लंगर” आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत लोगों को निःशुल्क पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, उनकी परंपरा के अनुसार इस अभियान की तारीख और स्थान पहले से सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को यह सहायता अचानक मिले और यह उनके लिए एक सुखद अनुभव बन सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *