हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत RRTS कॉरिडोर को राज्य की Transit Oriented Development (TOD) Policy में शामिल कर लिया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की ओर से 22 सितंबर को जारी अधिसूचना के बाद यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
यह करीब 136.3 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर नरेला, कुंडली, सोनीपत, मुरथल, गन्नौर, समालखा, पानीपत, घरौंडा और करनाल तक जाएगा। TOD नीति के तहत प्रस्तावित स्टेशनों के आसपास सार्वजनिक परिवहन को केंद्र में रखकर बेहतर कनेक्टिविटी, मिश्रित भूमि उपयोग और योजनाबद्ध शहरी विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
इस फैसले से कॉरिडोर के आसपास रहने वाले लोगों में लंबे समय से अटके रैपिड रेल प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। हालांकि, कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को केंद्र सरकार की मंजूरी की प्रक्रिया से गुजरना बाकी है।

