सोना-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर
भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के कारोबार में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर करीब 1,45,507 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो एक दिन पहले शाम को 1,50,853 रुपये तक पहुंच गया था।
वहीं 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने की कीमत भी गिरकर 1,33,284 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए ये रेट बिना GST के होते हैं और ज्वैलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ता है।
अगर पिछले दिन यानी 1 अप्रैल 2026 की बात करें तो 24 कैरेट सोना सुबह 1,49,569 रुपये और शाम को 1,50,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं 22 कैरेट सोना सुबह 1,37,005 रुपये और शाम को 1,38,181 रुपये पर बंद हुआ था।
