दिल्ली में आतंक फैलाने की साजिश नाकाम, पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय अभियान के तहत आईएसआई प्रायोजित आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन पंजाब और एक दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि ये सभी पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी और उसके सहयोगियों के निर्देश पर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए विदेशी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे, जो उन्हें पाकिस्तानी हैंडलरों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं तथा इनके निशाने पर कौन-कौन से इलाके थे। शुरुआती जांच में दिल्ली और एनसीआर में आतंकी गतिविधियों की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क के पूरे मॉड्यूल और इसके अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *