देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, IBA के आश्वासन के बाद यूनियनों ने लिया फैसला

देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद लिया गया। इसके चलते बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

हड़ताल का प्रमुख मुद्दा बैंक कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना और सभी शनिवार को अवकाश घोषित करना था। IBA और UFBU ने इस मुद्दे पर विचार के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाने पर सहमति जताई है। समिति सभी पक्षों से चर्चा कर आगे का समाधान तलाशेगी।

इसके अलावा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना और कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर भी बातचीत जारी रहेगी। हड़ताल टलने से 28 से 30 सितंबर के दौरान ग्राहकों को बैंक शाखाओं के बंद रहने से होने वाली संभावित परेशानी से राहत मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *