केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दोहा में कतर के वित्त मंत्री अली बिन अहमद अल कुवारी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कतर में भारतीय UPI भुगतान प्रणाली के विस्तार और दोनों देशों के बीच वित्तीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की। यह बैठक एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की वार्षिक बैठक के दौरान हुई।
बैठक में कतर की भारत में 10 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता, नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के साथ सहयोग और लंबित द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) को अंतिम रूप देने जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और वित्तीय संबंधों को और मजबूत करने के रास्तों पर चर्चा की।
कतर में UPI पहले से सीमित स्तर पर इस्तेमाल हो रहा है और भारत अब इसके व्यापक विस्तार की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। अगस्त 2026 में Qatar Post और India Post ने NPCI International के साथ UPI आधारित भारत-कतर रेमिटेंस सेवा भी शुरू की थी, जिससे कतर से भारत में UPI-enabled बैंक खातों में सीधे पैसे भेजने की सुविधा मिली।

