राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका, पांच साल के ऑडिट की जांच करेगी SIT
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) ने मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों के ऑडिट की जांच करने का फैसला लिया है। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका सामने आने के बाद अब ट्रस्ट के सभी वित्तीय लेनदेन की बारीकी से पड़ताल की जाएगी।
